पब्बी- एंटी टेरर- 2021

  • 22 Mar 2021

भारत, पाकिस्तान, चीन और शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के अन्य सदस्य देश इस वर्ष संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास 'पब्बी- एंटी टेरर- 2021' (Pabbi-Anti terror- 2021) में हिस्सा लेंगे।

महत्वपूर्ण तथ्य: 18 मार्च, 2021 को ताशकंद, उज्बेकिस्तान में आयोजित 'क्षेत्रीय आतंकवाद रोधी संरचना परिषद (Regional Anti-Terrorist Structure- RATS) की 36वीं बैठक के दौरान संयुक्त अभ्यास आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

  • ताशकंद में मुख्यालय वाला RATS, SCO का एक स्थायी अंग है, जो आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद के खिलाफ सदस्य देशों के सहयोग को बढ़ावा देने का काम करता है।
  • SCO सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने 'आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से निपटने के लिए 2022-2024 के लिए सहयोग के प्रारूप कार्यक्रम' को भी मंजूरी प्रदान की।
  • एससीओ एक आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक है, जिसमें भारत और पाकिस्तान को 2017 में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल किया गया था। इसके संस्थापक सदस्यों में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल थे।
  • SCO के गठन की घोषणा 15 जून, 2001 को की गई थी। शंघाई सहयोग संगठन चार्टर को जून 2002 में सेंट पीटर्सबर्ग शंघाई सहयोग संगठन के प्रमुखों की बैठक के दौरान हस्ताक्षरित किया गया था, और 19 सितंबर, 2003 को लागू किया गया था।