इंडियन नेवल लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी एल58

  • 24 Mar 2021

‘लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) मार्क-IV’ श्रेणी के आठवें और अंतिम जहाज ‘इंडियन नेवल लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी एल58’ (Indian Naval Landing Craft Utility L58) को 18 मार्च, 2021 को पोर्ट ब्लेयर, अंडमान एंड निकोबार द्वीप समूह में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: जहाज को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (GRSE), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।

  • 900 टन की भारवहन क्षमता के साथ एल58 जहाज विभिन्न प्रकार के लड़ाकू वाहनों जैसे मुख्य युद्धक टैंक (एमबीटी), बख्तरबंद वाहन और ट्रक आदि ले जाने में सक्षम है।
  • जहाज की लंबाई 63 मीटर है और इसमें दो एमटीए 4000 सीरीज इंजन हैं, जो जहाज को 15 नॉट (28 किमी प्रति घंटे) तक की गति से चलाने में सक्षम है।
  • इस जहाज में दुश्मन के रडार ट्रांसमिशन को भेदने में सक्षम अत्याधुनिक इलेक्ट्रॉनिक सहायता उपाय है, साथ ही अत्याधुनिक एकीकृत ब्रिज प्रणाली (IBS) और एक परिष्कृत एकीकृत प्लेटफार्म मैनेजमेंट सिस्टम (IPMS) भी है।
  • एलसीयू एल58 पोर्ट ब्लेयर में रहेगा तथा इसे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में समुद्र तट, खोज और बचाव, आपदा राहत, तटीय गश्ती और निगरानी अभियानों जैसी विभिन्न भूमिकाओं में तैनात किया जाएगा।