अमेरिका - भारत आंतरिक सुरक्षा संवाद

  • 24 Mar 2021

22 मार्च, 2021 को जो बाइडेन प्रशासन ने 'अमेरिका - भारत आंतरिक सुरक्षा संवाद' (US-India Homeland Security Dialogue) को फिर से शुरू करने की घोषणा की है, जो ट्रम्प प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया था।

महत्वपूर्ण तथ्य: अमेरिका के आंतरिक सुरक्षा मंत्री अलेजांद्रो मयोरकस और अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने 'अमेरिका- भारत आंतरिक सुरक्षा संवाद' को फिर से शुरू करने और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीक और हिंसक उग्रवाद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सहमति व्यक्त की।

  • बैठक में दोनों देशों को मजबूत बनाने में छात्रों और उद्यमियों के महत्वपूर्ण योगदान को भी स्वीकार किया गया।
  • यह संवाद सबसे पहले मई 2011 में ओबामा प्रशासन द्वारा शुरू किया गया था। दूसरा भारत-अमेरिका आंतरिक सुरक्षा संवाद 2013 में वाशिंगटन डीसी में हुआ था।