गांधी शांति पुरस्कार

  • 24 Mar 2021

22 मार्च, 2021 को वर्ष 2019 और वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कारों की घोषणा की गई।


  • वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार ओमान के (दिवंगत) महामहिम सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को प्रदान किया जाएगा, जबकि वर्ष 2020 के लिए गांधी शांति पुरस्कार बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान को प्रदान किया जाएगा।
  • गांधी शांति पुरस्कार भारत सरकार द्वारा स्थापित एक वार्षिक पुरस्कार है, जिसे 1995 से प्रदान किया जा रहा है। इस पुरस्कार की स्थापना महात्मा गांधी की 125वीं जयंती पर की गई।
  • यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ से परे सभी व्यक्तियों के लिए है।
  • गांधी शांति पुरस्कार से संबंधित जूरी की अध्यक्षता प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है और भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं लोक सभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता इसके दो पदेन सदस्य होते हैं। दो अन्य प्रतिष्ठित सदस्य लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सुलभ इंटरनेशनल सामाजिक सेवा संगठन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक भी इस जूरी का हिस्सा हैं।
  • पुरस्कार के तहत 1 करोड़ रुपए की राशि, एक प्रशस्ति पत्र, एक पट्टिका और एक अति सुंदर पारंपरिक हस्तकला/हथकरघा से बनी वस्तु प्रदान की जाती है।