दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना का दूसरा चरण

  • 26 Mar 2021

26 फरवरी‚ 2021 को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के दूसरे चरण का शुभांरभ किया।

  • द्वितीय चरण में उन्होंने सुदृढ़ीकृत एवं नवीन 100 रसोई केंद्रों का वर्चुअल शुभारंभ किया।
  • यह रसोई केंद्र 52 जिला मुख्यालय और 6 धार्मिक नगर जैसे मैहर‚ ओंकारेश्वर‚ महेश्वर‚ अमरकंटक‚ ओरछा और चित्रकूट में संचालित होंगे।
  • रसोई केंद्र में सोमवार से शनिवार तक 10 रुपये प्रति थाली भोजन दिया जाएगा। रसोई केंद्र की स्थापना बस स्टैंड‚ रेलवे स्टेशन‚ जिला अस्पतालों के पास की गई है।
  • नवीन योजना में रसोई केंद्रों की स्थापना के लिए 13.36 करोड़ रुपये की एक-मुश्त सहायता और 15.84 करोड़ रुपये का आवर्ती व्यय का बजट स्वीकृत किया गया है।