ओडिशा करेगा पिछड़े वर्गों का पहला सर्वेक्षण

  • 26 Mar 2021

  • ओडिशा सरकार 1 मई से 20 मई, 2021 तक पिछड़े वर्ग के लोगों के ‘सामाजिक और शैक्षिक स्थिति’ का पहला राज्य सर्वेक्षण शुरू करेगी।
  • राज्य में, लगभग 209 समुदायों की सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों (SEBC) के रूप में पहचान की गई है, जिनकी आबादी ओडिशा की कुल आबादी का 54% है।
  • यह सर्वेक्षण राज्य के पिछड़े वर्गों के लोगों की सामाजिक और शैक्षिक स्थितियों के संबंध में किया जाएगा। इसमें उनके व्यवसाय और शिक्षा के स्तर आदि जैसे विवरणों को कवर किया जाएगा।