अंकटाड व्यापार और विकास रिपोर्ट अपडेट

  • 29 Mar 2021

18 मार्च, 2021 को ‘अंकटाड व्यापार और विकास रिपोर्ट अपडेट’ (UNCTAD Trade and Development Report) जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: रिपोर्ट में वर्ष 2021 के लिए भारत के विकास का पूर्वानुमान 5% है। जबकि 2020 में भारत की जीडीपी में 6.9% के संकुचन का अनुमान है।

  • भारत द्वारा अपनाए गए राहत उपाय न केवल बड़े पैमाने पर छोटे थे, बल्कि कुल मांग समर्थन के बजाय आपूर्ति पक्ष की बाधाओं को कम करने और तरलता सहायता प्रदान करने पर भी केंद्रित थे।
  • अंकटाड द्वारा 2021 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में 4.7% वृद्धि का पूर्वानुमान किया है, जबकि 2020 में 3.9% के संकुचन का अनुमान है।
  • 2021 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 4.5% वृद्धि का पूर्वानुमान किया है, जबकि 2020 में 3.5% के संकुचन का अनुमान है। दूसरी ओर 2021 में चीन की अर्थव्यवस्था में 8.1% वृद्धि का पूर्वानुमान किया गया है।