फोर्ब्स की 35वीं वार्षिक दुनिया के अरबपतियों की सूची 2021

  • 09 Apr 2021

7 अप्रैल, 2021 को फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी ‘35वीं वार्षिक दुनिया के अरबपतियों की सूची 2021’ (Forbes’ 35th Annual World’s Billionaires List) के अनुसार, अमेरिका और चीन के बाद भारत में दुनिया के तीसरे सबसे अधिक संख्या में अरबपति हैं।

  • फोर्ब्स की 35वीं वार्षिक सूची में अरबपतियों की संख्या अभूतपूर्व रूप से 2,755 तक पहुंच गई, जो एक साल पहले की तुलना में 660 अधिक है तथा इनकी कुल मिलाकर 13.1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति है।
  • अमेरिका में दुनिया के सबसे अधिक 724 अरबपति हैं, इसके बाद चीन में 698, भारत में 140, जर्मनी में 136 तथा रूस में 117 अरबपति हैं।
  • फोर्ब्स की दुनिया के अरबपतियों की 35वीं वार्षिक सूची में अमेजॉन के सीईओ और संस्थापक जेफ बेजोस लगातार चौथे साल शीर्ष पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 177 बिलियन डॉलर है।
  • 151 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क हैं, जिनकी संपत्ति में डॉलर की मद में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई।
  • फ्रेंच अरबपति बर्नार्ड अरनॉल्ट 150 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के बिल गेट्स 124 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे तथा फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 97 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी 84.5 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ भारतीय अरबपतियों में शीर्ष पर हैं। वह विश्व में 10वें स्थान पर है और वे एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने चीन के जैक मा को पीछे छोड़ दिया है, जो एक साल पहले एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे।

शीर्ष भारतीय अरबपति:

रैंक

वैश्विक स्तर पर रैंकिंग

नाम

कुल संपत्ति (बिलियन डॉलर में)

1

10

मुकेश अंबानी

84.5

2

24

गौतम अदानी और परिवार

50.5

3

71

शिव नादर

23.5

4

117

राधाकिशन दमानी

16.5

5

121

उदय कोटक

15.9

6

133

लक्ष्मी मित्तल

14.9

7

168

कुमार बिड़ला

12.8

8

169

साइरस पूनावाला

12.7

9

203

दिलीप संघवी

10.9

10

213

सुनील मित्तल और परिवार

10.5