अर्जुन कल्याण भारत के 68वें ग्रैंडमास्टर

  • 24 Apr 2021

अर्जुन कल्याण 20 अप्रैल, 2021 को सर्बिया के अरंडजेलोवैक में आयोजित ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन 'रुजना जोरा-3 2021' टूर्नामेंट में भारत के 68वें ग्रैंडमास्टर बन गए हैं।

  • चेन्नई के 18 वर्षीय बी. कॉम. छात्र अर्जुन कल्याण ने पांचवें राउंड में मोंटेनेग्रो के ग्रैंडमास्टर कोसिक ड्रैगन को हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
  • इससे पूर्व 31 दिसंबर, 2020 को 14 साल के गोवा के लियोन मेंडोंका (Leon Mendonca) भारत के 67वें ग्रैंडमास्टर बने थे।