राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021

  • 24 Apr 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 अप्रैल, 2021 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 प्रदान किए।

  • राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 निम्नलिखित श्रेणियों के अंतर्गत दिए गए :
    • दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार (224 पंचायतों को);
    • नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार (30 ग्राम पंचायतों को);
    • ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार (29 ग्राम पंचायतों को);
    • बच्चों के अनुकूल ग्राम पंचायत पुरस्कार (30 ग्राम पंचायतों को);
    • और ई-पंचायत पुरस्कार (12 राज्यों को- श्रेणी 1 में उत्तरप्रदेश, श्रेणी 2 में तेलंगाना और श्रेणी 3 में कर्नाटक को प्रथम पुरस्कार)।
  • प्रधानमंत्री ने 5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक पुरस्कार धनराशि (अनुदान सहायता के रूप में) रियल टाइम आधार पर पंचायतों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की।