प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान का निधन

  • 24 Apr 2021

प्रसिद्ध इस्लामिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान का 21 अप्रैल, 2021 को दिल्ली में निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे।

  • मौलाना वहीदुद्दीन खान का जन्म 1925 में उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने धार्मिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए 1938 में आजमगढ़ के पास सराय मीर में एक पारंपरिक इस्लामी मदरसा ‘मदरसातुल इस्लाही’ (Madrasatul Islahi) में पढ़ाई की।
  • खान ने इस्लाम के कई पहलुओं पर 200 से अधिक पुस्तकें लिखीं और विभिन्न धर्मों के बीच संवाद को बढ़ावा देने के लिए 'शांति और आध्यात्मिकता केंद्र' (Centre for Peace and Spirituality) की स्थापना की।
  • 2000 में पद्म भूषण से सम्मानित 96 वर्षीय विद्वान को इस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • उन्होंने चरमपंथ और पवित्र ग्रंथों की रूढ़िवादी व्याख्याओं के खिलाफ धर्मयुद्ध किया। मौलाना खान नई दिल्ली में इस्लामिक सेंटर के संस्थापक थे।
  • उन्होंने उस समय सुर्खियाँ बटोरी थीं, जब उन्होंने बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि विवाद के लिए अपना ’शांति सूत्र’ दिया और मुसलमानों से अयोध्या में विवादित भूमि पर अपने दावों को वापस लेने के लिए कहा था।