बास्केटबॉल के प्रसिद्ध खेल प्रशासक ए. एन. द्यानेश्वरन का निधन

  • 26 Apr 2021

बास्केटबॉल के प्रसिद्ध खेल प्रशासक ए. एन. द्यानेश्वरन का 18 अप्रैल, 2021 को निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।

  • द्यानेश्वरन 1983-89 तक तमिलनाडु बास्केटबॉल एसोसिएशन (TNBA) के अध्यक्ष और 1989-2008 तक चेयरमैन रहे। वह 1967 में सियोल में एशियाई चैंपियनशिप भारतीय टीम के उप-कप्तान थे।
  • एक प्रशासक के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान, तमिलनाडु सीनियर पुरुष टीम ने अपना दबदबा शुरू किया और सात राष्ट्रीय खिताब जीते।