सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहन एम. शांतनगौदर का निधन

  • 26 Apr 2021

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मोहन एम. शांतनगौदर का 25 अप्रैल, 2021 को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 62 वर्ष के थे।

  • वे सुप्रीम कोर्ट के नौवें वरिष्ठतम न्यायाधीश थे। सिविल, आपराधिक और संवैधानिक मामलों के विशेषज्ञ शांतनगौदर ने 1999 से 2002 तक कर्नाटक के राज्य लोक अभियोजक (State Public Prosecutor) के रूप में कार्य किया था। उन्हें सितंबर 2004 में कर्नाटक उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
  • उन्हें 2016 में केरल उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्होंने 17 फरवरी, 2017 को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली थी, उन्हें 4 मई, 2023 को सेवानिवृत्त होना था।