डूम्स-डे ग्लेशियर

  • 03 May 2021

अंटार्कटिका में स्थित, इस ग्लेशियर को ‘थ्वायटेस’ (Thwaites) ग्लेशियर भी कहा जाता है।

  • इस ग्लेशियर का पिघलना काफी लंबे समय से चिंता का कारण बना हुआ है, क्योंकि इसके द्वारा जलवायु परिवर्तन के कारण वैश्विक रूप से समुद्र स्तर में होने वाली वृद्धि और तेज हो सकती है।
  • थ्वायटेस ग्लेशियर की अधिकतम चौड़ाई 120 किमी. है। अपने 1.9 लाख वर्ग किमी के विशाल क्षेत्रफल के कारण, इस ग्लेशियर के पिघलने से वैश्विक जल स्तर में आधा मीटर से अधिक की वृद्धि हो सकती है।
  • पहले से ही ‘थ्वायटेस’ के पिघलने का वैश्विक समुद्र स्तर वृद्धि में प्रतिवर्ष 4% का योगदान है। अनुमान है कि यह 200-900 साल में समुद्र में समा जाएगा।