आदित्य-एल 1 सपोर्ट सेल

  • 04 May 2021

27 अप्रैल, 2021 को भारत के पहले सौर अंतरिक्ष मिशन आदित्य L1 से प्राप्त होने वाले आंकड़ों को एक वेब इंटरफेस पर इकट्ठा करने के लिए एक कम्युनिटी सर्विस सेंटर ‘आदित्य L1 सपोर्ट सेल’ (Aditya-L1 Support Cell) की स्थापना की गई है।

  • यह सर्विस सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो और भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत स्वायत्त संस्था आर्यभट्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्जर्वेशनल साइंस (ARIES)का संयुक्त प्रयास है।
  • इस केंद्र का उपयोग अतिथि पर्यवेक्षकों (guest observers) द्वारा वैज्ञानिक आंकड़ों के विश्लेषण और विज्ञान पर्यवेक्षण प्रस्ताव तैयार करने में किया जाएगा।
  • ‘आदित्य L1 सपोर्ट सेल’ की स्थापना ARIESके उत्तराखंड स्थित हल्द्वानी परिसर में किया गया है, जो इसरो के साथ संयुक्त रूप काम करेगा।