रासायनिक हथियार निषेध संगठन

  • 04 May 2021

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चन्द्र मुर्मू को तीन वर्ष के कार्यकाल हेतु ‘रासायनिक हथियार निषेध संगठन’ (Organisation for the Prohibition of Chemical Weapons- OPCW) का बाह्य लेखा परीक्षक चुना गया है। इनका कार्यकाल वर्ष 2021 से शुरू होगा।

  • रासायनिक हथियार निषेध संगठन (OPCW) एक अंतरसरकारी संगठन है और 'रासायनिक हथियार अभिसमय' (Chemical Weapons Convention) के लिए कार्यान्वयन निकाय है, जो 29 अप्रैल, 1997 को लागू हुई।
  • 193 देश इस संगठन के सदस्य हैं। इसका मुख्यालय हेग, नीदरलैंड्स में स्थित है।
  • OPCW रासायनिक हथियारों के विकास, उत्पादन, संग्रहण, हस्तांतरण और उपयोग को समाप्त करने; उनके पुन: उदय को रोकने; ऐसे हथियारों के मौजूदा भंडार को खत्म करना सुनिश्चित करने; और रासायनिक युद्ध के खतरे से दुनिया को सुरक्षित रखने के लिए अभिसमय के अधिदेश (Mandate) को पूरा करने का प्रयास करता है।
  • OPCW को ‘रासायनिक हथियारों को खत्म करने संबंधी व्यापक प्रयासों’ के लिए वर्ष 2013 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।