लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयोगशाला

  • 06 May 2021

लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयोगशाला (CCMB-LaCONES) की रिपोर्टों के आधार पर, नेहरू जूलॉजिकल पार्क (NZP), हैदराबाद में रखे गए आठ एशियाई शेरों में SARS-CoV-2 वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई है।

  • लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयोगशाला (LaCONES) हैदराबाद में स्थित है।
  • यह वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की एक प्रयोगशाला है। यह कोशिकीय और आणविक जीव विज्ञान केंद्र (CCMB) का एक हिस्सा है। इसकी अवधारणा लालजी सिंह ने दी थी।
  • यह भारत की एकमात्र अनुसंधान सुविधा है, जो वन्यजीवों और उनके संसाधनों के संरक्षण और बचाव में लगी हुई है। इसकी स्थापना 1998 में केन्द्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण, CSIR और आंध्र प्रदेश सरकार की मदद से की गई थी। इसे 2007 में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था।