राष्ट्रीय लोक दल प्रमुख अजीत सिंह का निधन

  • 07 May 2021

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजीत सिंह का 6 मई, 2021 को गुरुग्राम में निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।

  • पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र, अजित सिंह ने आईआईटी खड़गपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री तथा इलेनॉइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एमएस की डिग्री हासिल की।
  • 1986 में वे राज्य सभा सदस्य बने और 1989 से 2009 तक बागपत सीट से लोक सभा के लिए चुने गए।
  • अजित सिंह दिसंबर 1989 से नवंबर 1990 तक पूर्व प्रधानमंत्री वी पी सिंह की कैबिनेट में केंद्रीय उद्योग मंत्री थे। बाद में उन्होंने पी वी नरसिम्हा राव सरकार में केंद्रीय खाद्य मंत्री और फिर 2001 से 2003 तक अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कृषि मंत्री के रूप में कार्य किया। वे दिसंबर 2011 से मई 2014 तक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी रहे।
  • उनकी राजनीति पश्चिम उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों खासकर कृषि समुदायों से समर्थित थी।