सामाजिक सुरक्षा संहिता - 2020 की धारा 142 की अधिसूचना जारी

  • 07 May 2021

केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 5 मई, 2021 को आधार (Aadhaar) की प्रासंगिकता को कवर करने वाली सामाजिक सुरक्षा संहिता - 2020 की धारा 142 को अधिसूचित कर दिया है।

  • यह अधिसूचना जारी होने से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत अपने डेटाबेस के लिए लाभार्थियों के आधार का विवरण प्राप्त करने में सक्षम होगा।
  • राष्ट्रीय सूचना केन्द्र असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस (National Data Base for unorganised workers- NDUW) को विकसित कर रहा है।
  • इस पोर्टल का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों सहित असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा एकत्रित करना है, ताकि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ इन श्रमिकों तक पहुँचाया जा सके।
  • अंतर-राज्यीय प्रवासी मजदूर केवल आधार कार्ड के विवरण के माध्यम से अपने आप को इस पोर्टल पर पंजीकृत कर सकते हैं।