डॉ. फिलिपोज मार क्राइसोस्टोम मार थोमा वलिया का निधन

  • 08 May 2021

  • केरल स्थित मलंकरा मार थोमा सीरियन चर्च के पूर्व प्रमुख और भारत में सबसे लंबे समय तक बिशप के रूप में सेवा दे चुके डॉ. फिलिपोज मार क्राइसोस्टोम मार थोमा वालिया का 5 मई, 2021 को निधन हो गया। वे 103 वर्ष के थे।
  • 1944 में उन्हें 'डीकॉन ऑफ चर्च' बनाया गया। नौ साल बाद 1953 में उन्हें बिशप बनाया गया। मार क्राइसोस्टोम 1999 में मलंकरा मार थोमा सीरियन चर्च के 20वें मेट्रोपोलिटन बने। वह 68 साल तक बिशप रहे।
  • उन्हें गरीबों एवं वंचितों की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति में सुधार के लिए कई योजनाओं को लागू करने का श्रेय जाता है।
  • 2018 में उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।