घरेलू अगरबत्ती उद्योग के लिए राष्ट्रीय बांस मिशन का एमआईएस मॉड्यूल

  • 12 May 2021

राष्ट्रीय बांस मिशन ने 11 मई, 2021 को प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) का शुभारंभ किया, जो अगरबत्ती उत्पादन से जुड़ी सभी सूचनाओं का एक मंच होगा।

महत्वपूर्ण तथ्य: इस पर अगरबत्ती उत्पादन इकाइयों के बारे में सूचना के साथ ही अगरबत्ती बनाने के लिए कच्चे माल की उपलब्धता की सूचना, इकाइयों की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता, विपणन इत्यादि की जानकारियां भी उपलब्ध रहेंगी।

  • राष्ट्रीय बांस मिशन, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, खादी और ग्रामोद्योग आयोग योजनाओं के साथ-साथ राज्यों ने उद्योग भागीदारों के साथ मिलकर भारत को अगरबत्ती क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में सक्षम करने के लिए ध्यान केंद्रित किया है।
  • बांस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राष्ट्रीय बांस मिशन को हब (उद्योग) और स्पोक मॉडल पर क्लस्टर आधारित व्यवस्था के साथ 2018-19 में नए स्वरूप में शुरू किया गया। इसके अंतर्गत सभी पक्षों को किसानों और बाजारों से जोड़ा जाना था।
  • यह मिशन इस समय 21 राज्यों में संचालित किया जा रहा है, जिसमें पूर्वोत्तर भारत के सभी 9 राज्य अपने अपने बांस मिशन के द्वारा इससे जुड़े हैं।