हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का निधन

  • 17 May 2021

1980 के मास्को ओलंपिक विजेता टीम के सदस्य रहे हॉकी खिलाड़ी रविंदर पाल सिंह का कोविड-19 के कारण 8 मई, 2021 को लखनऊ में निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे।

  • 1980 के मास्को ओलंपिक और 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में खेलने के अलावा, सिंह ने कई शीर्ष अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों 1980 और 1983 में कराची में चैंपियंस ट्रॉफी, 1982 में मुंबई में विश्व कप, 1982 में कराची में एशिया कप, भारत-पाकिस्तान टेस्ट शृंखला और 1980 में मलेशियाई चतुष्कोणीय शृंखला में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  • सिंह ने 1979 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की।