देश के पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का निधन

  • 17 May 2021

भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल और जाने-माने न्यायविद सोली सोराबजी का 30 अप्रैल, 2021 को कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे।

  • सोली सोराबजी पहले 1989 से 1990 तक और उसके बाद 1998 से 2004 तक अटॉर्नी जनरल रहे थे।
  • उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1953 में बॉम्बे हाई कोर्ट से की थी। 1971 में सोली को वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किया गया था।
  • 2002 में, उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।