आयुष कोविड-19 काउंसलिंग हेल्पलाइन

  • 22 May 2021

21 मई, 2021 को केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा कोविड-19 की चुनौतियों के लिए आयुष-आधारित दृष्टिकोण और समाधान प्रदान करने हेतु एक समर्पित सामुदायिक सहायता हेल्पलाइन का संचालन शुरू किया गया है।

  • इसका टोल-फ्री नंबर 14443 है। यह हेल्पलाइन पूरे देश में शुरू हो गई है और सप्ताह के सातों दिन सुबह 6 बजे से आधी रात 12 बजे तक खुली रहेगी।
  • हेल्पलाइन 14443 के जरिये आयुष की विभिन्न विधाओं, जैसे आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी और सिद्ध के विशेषज्ञ, लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिये उपलब्ध रहेंगे।