संयुक्त राष्ट्र- विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग

  • 03 Jun 2021

‘संयुक्त राष्ट्र- विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग’ (United Nations-Commission on Science and Technology for Development- UN-CSDT) द्वारा 17 से 21 मई, 2021 तक चौबीसवें सत्र का आयोजन किया गया।

  • संयुक्त राष्ट्र विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी आयोग (CSTD) संयुक्त राष्ट्र के छ: मुख्य अंगों में से एक 'आर्थिक और सामाजिक परिषद’ (ECOSOC) का एक सहायक निकाय है।
  • CSTD विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र का केंद्र बिंदु है। यह वह प्लेटफॉर्म है, जो वर्तमान विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर परिचर्चा करता है और तैयारी करने में मदद करता है।
  • 1979 में विएना में आयोजित विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में 'विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर एक अंतर सरकारी समिति' गठित की गई थी।
  • CSTD की स्थापना 1992 में हुई थी। आयोग में चार साल की अवधि के लिए आर्थिक और सामाजिक परिषद द्वारा चुने गए 43 सदस्य देश हैं।