कॉर्फ्स फ्लावर

  • 05 Jun 2021

  • मई 2021 में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को शहर में 'कॉर्फ्स फ्लावर' (corpse flower) नाम का एक दुर्लभ फूल खिला है।
  • इसका वैज्ञानिक नाम 'अमोर्फोफैलस टाइटेनम' (Amorphophallus titanum) है।
  • फूल सड़े हुए मांस या सड़ने वाले शव के समान अपनी तीखी दुर्गन्ध के लिए जाना जाता है।
  • यह अति-दुर्लभ पौधा हर सात से दस वर्षों में केवल एक बार खिलता है। इस फूल को दुनिया में सबसे विशाल फूलों में से एक माना जाता है।
  • यह पौधा इंडोनेशियाई मूल का है, लेकिन इसके पौधे दुनिया भर के चिड़ियाघरों, वनस्पति उद्यानों और ग्रीनहाउस में वर्षों से उगाए जाते रहे हैं।