एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21

  • 07 Jun 2021

नीति आयोग द्वारा 3 जून, 2021 को ‘एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21’ (SDG India Index and Dashboard 2020–21) रिपोर्ट का तीसरा संस्करण जारी किया गया।

रिपोर्ट का शीर्षक: ‘एसडीजी इंडिया इंडेक्स और डैशबोर्ड 2020-21: पार्टनरशिप्स इन द डिकेड ऑफ एक्शन’ (SDG India Index and Dashboard 2020-21: Partnerships in the Decade of Action)।

सूचकांक के बारे में: यह सूचकांक देश में सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से जुड़ी प्रगति की निगरानी के साथ ही साथ राज्यों और केन्द्र- शासित प्रदेशों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है।

  • भारत में संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से विकसित एसडीजी इंडिया इंडेक्स 2020-21 सभी राज्यों और केन्द्र - शासित प्रदेशों की प्रगति को 115 संकेतकों पर आंकता है।
  • राज्यों और केन्द्र- शासित प्रदेशों को उनके एसडीजी इंडिया सूचकांक अंकों के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है:
  1. प्रतियोगी (Aspirant): 0-49
  2. परफॉर्मर (Performer): 50-64
  3. फ्रंट-रनर (Front-runner): 65-99
  4. लक्ष्य हासिल करने वाला (Achiever): 100

समग्र परिणाम और निष्कर्ष: देश के समग्र एसडीजी स्कोर में 6 अंकों का सुधार हुआ है, जो 2019-20 में 60 से बढ़कर 2020-21 में 66 पर पहुंच गया।

  • यह सुधार लक्ष्य - 6 (साफ पानी और स्वच्छता) और लक्ष्य - 7 (सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा) में सुधार के परिणामस्वरूप हुआ है, जिनमें समग्र लक्ष्य स्कोर क्रमशः 83 और 92 हैं।
  • समग्र सूचकांक में राज्यों में केरल शीर्ष (75 अंक) स्थान पर है, जबकि चंडीगढ़ ने 79 अंक हासिल करते हुए केंद्र-शासित प्रदेशों में अपना शीर्ष स्थान बनाए रखा, इसके बाद दिल्ली (68 अंक) का स्थान रहा।
  • 2019-20 के स्कोर में सुधार के मामले में मिजोरम, हरियाणा और उत्तराखंड 2020-21 में क्रमशः 12, 10 और 8 अंकों की वृद्धि के साथ शीर्ष पर हैं।