आईजीएसटीसी औद्योगिक फेलोशिप कार्यक्रम

  • 19 Jun 2021

14 जून 2021 को इंडो-जर्मन विज्ञान और प्रौद्योगिकी केंद्र (IGSTC) के 11वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा 'आईजीएसटीसी औद्योगिक फेलोशिप कार्यक्रम’ (IGSTC Industrial Fellowship programme) की शुरुआत की गई।

उद्देश्य: युवा भारतीय शोधकर्ताओं को अनुप्रयुक्त अनुसंधान के लिए प्रेरित करना और उन्नत जर्मन औद्योगिक वातावरण में प्रदर्शन/अनुभव के माध्यम से नवाचार व प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने की क्षमता का निर्माण करना।

  • IGSTC की स्थापना भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और जर्मनी सरकार के संघीय शिक्षा और अनुसंधान मंत्रालय (BMBF) द्वारा उद्योग की भागीदारी, अनुप्रयुक्त अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास पर जोर देने के साथ भारत-जर्मन अनुसंधान एवं विकास नेटवर्किंग की सुविधा के लिए की गई थी।
  • ‘आईजीएसटीसी औद्योगिक फेलोशिप’ जर्मन उद्योगों और औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास संस्थानों में औद्योगिक प्रदर्शन के लिए विज्ञान और इंजीनियरिंग में युवा भारतीय पीएचडी छात्रों और पोस्ट-डॉक्टरेट शोधकर्ताओं की सहायता करेगी।

पीएचडी औद्योगिक प्रदर्शन/अनुभव फेलोशिप: 28 वर्ष तक की आयु सीमा के साथ युवा शोधकर्ता, जिन्होंने भारत से विज्ञान/इंजीनियरिंग में पीएचडी पाठ्यक्रम का एक वर्ष पूरा कर लिया है, पात्र हैं।

  • फेलोशिप की अवधि छ: माह तक है। 1500 यूरो प्रति माह सहायता।

पोस्ट डॉक्टरल इंडस्ट्रियल फेलोशिप: 35 वर्ष की आयु सीमा के साथ विज्ञान / इंजीनियरिंग में नए पीएचडी (और भारतीय संस्थानों / विश्वविद्यालयों से पीएचडी पूरा होने के 2 साल के भीतर) पात्र हैं।

  • फेलोशिप की अवधि 12 माह तक है। 2500 यूरो प्रति माह सहायता।