झंडा सत्याग्रह

  • 22 Jun 2021

संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में 18 जून, 2021 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में 'झंडा सत्याग्रह' (Flag Satyagraha) मनाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: यह कार्यक्रम केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र द्वारा देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे 'आजादी के अमृत महोत्सव' के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया।

झंडा सत्याग्रह: झंडा सत्याग्रह 1923 में जबलपुर और नागपुर में आयोजित किया गया था और फिर देश भर में जगह जगह झंडा फहराए जाने लगे।

  • यह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ के तहत एक अभियान था, जो ‘राष्ट्रवादी ध्वज फहराने पर रोक लगाने’ और ‘नागरिक स्वतंत्रता को प्रतिबंधित’ करने वाले कानूनों की अवहेलना के माध्यम से भारत में ‘ब्रिटिश शासन की वैधता’ को चुनौती देने और ‘राष्ट्रवादी ध्वज फहराने के अधिकार और स्वतंत्रता’ पर केंद्रित था।
  • स्वतंत्रता सेनानियों के झंडा सत्याग्रह आंदोलन ने ब्रिटिश सरकार को झकझोर कर रख दिया था और इसने स्वतंत्रता आंदोलन में एक नई जान फूंक दी थी।