विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुक: रुझान 2021

  • 28 Jun 2021

अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा 2 जून, 2021 को जारी ‘विश्व रोजगार और सामाजिक आउटलुक रुझान 2021’ (World Employment and Social Outlook: Trends 2021) के अनुसार, 2019 में 187 मिलियन की तुलना में 2022 में वैश्विक बेरोजगारी बढ़कर 205 मिलियन होने की संभावना है।

महत्वपूर्ण तथ्य: महामारी ने लंबे समय से चली आ रही असमानताओं को और बढ़ा दिया है, जिसमें कई महिला श्रमिक श्रम शक्ति से बाहर हो रही हैं। लैंगिक समानता हासिल करने के लिए वर्षों की प्रगति अब जोखिम में है।

  • अनौपचारिक और कम कुशल कामगारों के लिए घर से काम करना कोई विकल्प नहीं था। कई लोगों को अपनी नौकरी सुरक्षित रखने के लिए भारी स्वास्थ्य जोखिमों का सामना करना पड़ा।
  • अनुमानित अतिरिक्त 108 मिलियन श्रमिक और उनके परिवार के सदस्य अब गरीबी में जी रहे हैं।
  • कोविड-19 महामारी से अफ्रीकी देशों में व्यापार बाधित आपूर्ति शृंखलाओं में गिरावट, प्रेषण में संकुचन और पर्यटन में ठहराव रहा।
  • कोविड-19 महामारी ने अफ्रीका में गरीबी कम करने में हुई कुछ प्रगति को उलट दिया है।
  • टीकाकरण में प्रगति और बड़े पैमाने पर राजकोषीय खर्च से प्रेरित आर्थिक सुधार 2021 की दूसरी छमाही में शुरू होने की संभावना है।