सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
केबल टेलीविजन नेटवर्क के नियमों में संशोधन
- 28 Jun 2021
टेलीविजन चैनलों द्वारा प्रसारित सामग्री से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए त्रि-स्तरीय वैधानिक तंत्र प्रदान करने के लिए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 17 जून, 2021 को केबल टेलीविजन नेटवर्क (संशोधन) नियम 2021 अधिसूचित किया।
उद्देश्य: नागरिकों को लाभान्वित करने हेतु एक पारदर्शी वैधानिक तंत्र प्रदान करना।
महत्वपूर्ण तथ्य: केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम, 1994 में संशोधन करके, नागरिकों की शिकायतों के निवारण के लिए ‘त्रि-स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र’ विकसित किया गया है, जिसमें प्रसारकों द्वारा स्व-विनियमन; प्रसारकों के स्व-विनियमन निकायों द्वारा स्व-विनियमन; और केंद्र सरकार द्वारा एक निगरानी तंत्र शामिल है।
- निगरानी तंत्र के तहत, केंद्र सरकार मामलों की सुनवाई के लिए एक अंतर-विभागीय समिति (Inter-Departmental Committee) का गठन करेगी।
- चैनल के किसी कार्यक्रम की सामग्री से व्यथित कोई भी व्यक्ति पहले प्रसारकों को लिखित रूप में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
- प्रसारक, शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर, शिकायतकर्ता को उसकी जानकारी और रिकॉर्ड के लिए एक पावती तैयार करेगा और जारी करेगा।
- प्रसारक शिकायत का निपटान करेगा और इस तरह की शिकायत प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर शिकायतकर्ता को अपने निर्णय के बारे में सूचित करेगा।


