पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

  • 06 Jul 2021

उत्तराखंड के खटीमा से दो बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने 4 जुलाई, 2021 को देहरादून में 11 सदस्यीय कैबिनेट के साथ राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

  • ज्ञात हो कि तीरथ सिंह रावत ने पदभार ग्रहण करने की तारीख से छ: माह की संवैधानिक रूप से निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तराखंड विधान सभा के लिए निर्वाचित होने में असमर्थ होने के कारण 3 जुलाई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • 16 सितंबर, 1975 को पिथौरागढ़ जिले के टुंडी गांव में जन्मे 45 वर्षीय धामी, उत्तराखंड के अब तक के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री हैं।
  • धामी ने अपने पूर्ववर्ती तीरथ सिंह रावत मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों को बरकरार रखते हुए धन सिंह रावत, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद को राज्य मंत्री से कैबिनेट रैंक में पदोन्नत किया है।
  • धामी उधमसिंह नगर जिले के खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार 2012 में और दूसरी बार 2017 में विधायक चुने गए थे।
  • धामी 1990 से 1999 तक एबीवीपी छात्र संगठन से जुड़े रहे। बाद में वे 2002 से 2008 तक दो बार उत्तराखंड के भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष भी रहे।