संजीव नंदन सहाय की पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की मंजूरी

  • 06 Jul 2021

जून 2021 में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एवं पूर्व बिजली सचिव संजीव नंदन सहाय की पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) के नए अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है।

  • नीति आयोग के सदस्य (विज्ञान एवं प्रद्योगिकी) वी.के. सारस्वत की अध्यक्षता में गठित सर्च कमेटी ने उनके नाम को मंजूरी दी है। उनकी नियुक्ति मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के मंजूरी के अधीन है। इस पद पर वे दिनेश के. सर्राफ का स्थान लेंगे।
  • PNGRBका गठन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड अधिनियम‚ 2006के तहत 31मार्च‚ 2006को हुआ था। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।