भारत में दर्ज नई पौधे की प्रजाति है आक्रामक खरपतवार

  • 07 Jul 2021

'इंडियन एसोसिएशन फॉर एंजियोस्पर्म टैक्सोनॉमी की पत्रिका 'रिडिया' (Rheedia) में प्रकशित एक अध्ययन के अनुसार भारत में दर्ज की गई नए पौधे की प्रजाति ‘स्ट्रोबिलैन्थेस रेप्टान्स’ (Strobilanthes reptans) कहीं और आक्रामक खरपतवार है।

महत्वपूर्ण तथ्य: इसे अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के टिपी (Tipi) में खोजा गया था।

  • सजावटी प्रतीत होने वाला 'स्ट्रोबिलैन्थेस रेप्टान्स’ हिंद-प्रशांत द्वीपों में एक आक्रामक खरपतवार है।
  • यह पौधा प्रजाति औसत समुद्र तल से 150 मीटर ऊपर घास वाली पहाड़ी ढलानों पर 20 सेंटीमीटर लंबाई तक पाया गया।
  • जून से सितंबर तक गहरे रंग की शिराओं के साथ इस पर एकदम सफेद या हल्के बैंगनी फूल खिलते हैं, और जुलाई से दिसंबर तक फल देता है।
  • शोधकर्ताओं के अनुसार यह पौधा संभवतः म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, वियतनाम, मलेशिया या श्रीलंका में खेती से पलायन कर गया होगा, जहां यह प्राकृतिक रूप से पाया गया था।