समुद्री राज्य विकास परिषद

  • 07 Jul 2021

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग राज्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 24 जून, 2021 को ‘समुद्री राज्य विकास परिषद’ (Maritime State Development Council- MSDC) की 18वीं बैठक की अध्यक्षता की।

  • MSDC समुद्री क्षेत्र के विकास के लिए एक शीर्ष सलाहकार निकाय है और इसका उद्देश्य प्रमुख और गैर-प्रमुख बंदरगाहों के एकीकृत विकास को सुनिश्चित करना है।
  • इसका गठन मई 1997 में राज्य सरकारों के परामर्श से संबंधित समुद्री राज्यों द्वारा या तो सीधे या कैप्टिव यूजर और निजी भागीदारी के माध्यम से मौजूदा और नए छोटे बंदरगाहों के भविष्य के विकास का आकलन करने के लिए किया गया था।
  • इसके अलावा, MSDC समुद्री राज्यों में छोटे बंदरगाहों, कैप्टिव बंदरगाहों (captive ports) और निजी बंदरगाहों के विकास की निगरानी भी करता है।