दिल्ली में सांपों की सूची में 8 और प्रजातियों को जोड़ा गया

  • 07 Jul 2021

दिल्ली विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा पांच साल के व्यापक अध्ययन के बाद दिल्ली में सांपों की सूची में 8 और प्रजातियों को जोड़ा गया है।

  • आठ प्रजातियों को शामिल करने के साथ, दिल्ली में दर्ज सांपों की प्रजातियों की संख्या बढ़कर 23 हो गई है।
  • इसने ‘फौना ऑफ डेल्ही' (Fauna of Delhi) नामक पुस्तक में उल्लिखित सूची को अपडेट किया है, जिसका व्यापक रूप से दिल्ली की मूल प्रजातियों को ट्रैक करने के लिए उपयोग किया जाता है।
  • यह अध्ययन दिल्ली विश्वविद्यालय में पर्यावरण अध्ययन विभाग के शोधकर्ता गौरव बरहदिया द्वारा किया गया था।
  • अध्ययन में 23 प्रजातियों और नौ परिवारों में कुल 329 सांप दर्ज किए गए।
  • शामिल सांप की नई प्रजातियाँ- कॉमन ब्रोंजबैक ट्री स्नेक (common bronzeback tree snake), कॉमन कैट स्नेक (common cat snake), कॉमन ट्रिंकेट स्नेक (common trinket snake), कॉमन कुकरी (common kukri), कॉमन सैंड बोआ (common sandboa), बैरड वुल्फ स्नेक (barred wolf snake), स्ट्रीक्ड कुकरी (streaked kukri) और सॉ-स्केल्ड वाइपर (saw-scaled viper) हैं।