नेशेर रामला होमो

  • 07 Jul 2021

तेल अवीव विश्वविद्यालय और जेरूसलम के हिब्रू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने लगभग 1,40,000 और 1,20,000 साल पहले के एक नए प्रकार के प्रारंभिक मानव ‘नेशेर रामला होमो’ (Nesher Ramla Homo) की पहचान की है।

  • नेशर रामला मानव 'निएंडरथल' (विशेष रूप से दांत और जबड़े) और 'पुरातन होमो' (विशेष रूप से खोपड़ी) दोनों के साथ विशेषताओं को साझा करता है।
  • साथ ही, इस प्रकार का मानव आधुनिक मानवों से बहुत अलग है, क्योंकि यह पूरी तरह से अलग खोपड़ी संरचना, बहुत बड़े दांत और बिना ठुड्डी की मुखाकृति को प्रदर्शित करता है।
  • नेशेर रामला होमो का नाम तेल अवीव के दक्षिण-पूर्वी स्थल 'नेशेर रामला' के नाम पर रखा गया है, जहाँ यह पाया गया था। शोध के अनुसार यह शायद हमारी प्रजाति, होमो सेपियन्स के साथ 1,00,000 से अधिक वर्षों तक रहा हो।