फंगल केराटाइटिस

  • 10 Jul 2021

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के महिला शोधकर्ताओं की एक टीम ने आंखों में फंगल संक्रमण या फंगल केराटाइटिस (fungal keratitis) के अधिक प्रभावी उपचार के लिए एक नई 'एंटीफंगल स्ट्रैटजी' (antifungal strategy) विकसित की है।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत में एक विशाल कृषि आबादी है, जो खेती करते समय अक्सर वानस्पतिक आघात का शिकार हो जाती है।

  • आंख को वानस्पतिक आघात आमतौर पर संक्रमित वनस्पति पदार्थ जैसे पौधे की पत्तियों के कारण होता है, जिससे अक्सर आंखों में नेत्रपटल (cornea) का फंगल संक्रमण हो जाता है, जिसे फंगल केराटाइटिस भी कहा जाता है।
  • विकासशील देशों में फंगल केराटाइटिस एकनेत्री अंधापन (monocular blindness) यानी एक आंख में अंधापन का एक प्रमुख कारण है।
  • 2020 में लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कुल सूक्ष्मजीव केराटाइटिस मामलों में से 50% से अधिक फंगल केराटाइटिस के मामलों के साथ दक्षिणी एशिया और भारत में प्रति 1 लाख लोगों पर सबसे अधिक वार्षिक केराटाइटिस मामले दर्ज किये गए हैं।