कौशिक बसु को अर्थशास्त्र के लिए हम्बोल्ट रिसर्च अवॉर्ड 2021

  • 10 Jul 2021

भारतीय अर्थशास्त्री और कॉर्नेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कौशिक बसु को ‘अर्थशास्त्र के लिए हम्बोल्ट रिसर्च अवॉर्ड 2021’ (Humboldt Research Award for Economics for 2021) से सम्मानित किया गया है।

  • उन्हें जर्मनी के हैम्बर्ग में बुकेरियस लॉ स्कूल के प्रोफेसर डॉ हंस-बर्न्ड शेफर द्वारा हम्बोल्ट रिसर्च अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था।
  • जर्मनी स्थित अलेक्जेंडर वॉन हंबोल्ट फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित, हम्बोल्ट रिसर्च अवॉर्ड किसी व्यक्ति के संपूर्ण करियर में उत्कृष्टता को मान्यता देता है और अनुसंधान सहयोग के अवसर प्रदान करता है।
  • बसु ने कानून और अर्थशास्त्र के साथ-साथ 'नैतिक दर्शन' (moral philosophy) और गेम थ्योरी (game theory) पर शोध करने हेतु इस अवॉर्ड का उपयोग करने का फैसला किया है।
  • लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक बसु ने 2012-2016 तक विश्व बैंक में सीनियर वाइस प्रेजीडेंट और मुख्य अर्थशास्त्री के रूप में कार्य किया। वे 2009 से 2012 तक तीन वर्षों के लिए भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद भी संभाल चुके हैं।
  • बसु को इससे पहले भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।