मदुरै मल्ली

  • 10 Jul 2021

8 जुलाई, 2021 को तमिलनाडु से जीआई (भौगोलिक संकेतक) प्रमाणित ‘मदुरै मल्ली’ (Madurai malli) और अन्य पारंपरिक फूलों जैसे बटन गुलाब( button rose), लिली, चमंथी और गेंदा की खेप संयुक्त राज्य अमेरिका और दुबई को निर्यात की गई।

  • इस पहल से दुबई और संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय समुदाय नियमित अंतराल पर भारत से फूलों का निर्यात जारी रहने के बाद धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों को मनाते हुए घर और मंदिरों दोनों में हिंदू देवताओं को ताजे फूल चढ़ा सकेंगे।
  • मदुरै मल्ली यानी चमेली (Jasminum Officinale) दुनिया के सबसे लोकप्रिय फूलों में से एक है, जो अपनी मनमोहक खुशबू के लिए जाना जाता है। इसे मदुरै मल्ली का नाम इसके मूल स्थान, तमिलनाडु के मदुरै शहर से मिला है।
  • मदुरै मल्ली (चमेली) की खुशबू मीनाक्षी मंदिर के वैभव का पर्याय है।
  • मदुरै अपने पड़ोस में उगाई जाने वाली 'मल्लिगाई' के लिए एक प्रमुख बाजार के रूप में उभरा है औरइस प्रकार भारत की 'चमेली राजधानी' के रूप में विकसित हुआ है।