उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030

  • 13 Jul 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 जुलाई, 2021 को 'उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-2030' जारी की।

नई नीति का लक्ष्य: 2026 तक सकल प्रजनन दर को 2.7 से घटाकर 2.1 और 2030 तक 1.9 करना;

  • आधुनिक गर्भनिरोधक प्रसार दर को 31.7% से बढ़ाकर 2026 तक 45% और 2030 तक 52% करना;
  • पुरुष गर्भनिरोधक उपयोग के तरीकों को 10.8% से बढ़ाकर 2026 तक 15.1% और 2030 तक 16.4% करना;
  • मातृ मृत्यु दर (Maternal Mortality Rate) को (प्रति 100000 जन्म पर) 197 से घटाकर 2026 तक 150 और 2030 तक 98 करना;
  • शिशु मृत्यु दर को (प्रति 1000 जन्म पर) 43 से घटाकर 2026 तक 32 और 2030 तक 22 करना;
  • और 5 वर्ष से कम आयु के शिशु मृत्यु दर को (प्रति 1000 जन्म पर) 47 से घटाकर 2026 तक 35 और 2030 तक 25 करना।
  • जीवन प्रत्याशा को 64.3 से बढ़ाकर वर्ष 2026 तक 66 और वर्ष 2030 तक 69 करना और बाल लिंग अनुपात (0-6 वर्ष) को 899 से बढ़ाकर 2026 तक 905 और2030 तक 919 तक करना।
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने पहली बार वर्ष 2000 में राज्य की जनसंख्या नीति शुरू की थी।