चाना पॉल

  • 13 Jul 2021

भारत के मिजोरम राज्य में दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया माने जाने वाले 76 वर्षीय जियोना चाना का 14 जून, 2021 को निधन हो गया।

  • चाना के परिवार में एक ही घर में 181 सदस्य रहते थे, जिसमें उनकी 39 पत्नियां, 94 बच्चे, 33 पोते और एक परपोता शामिल था।
  • जियोना चाना ने चुआंथर या 'चाना पॉल' (Chana Pawl) नामक ईसाई संप्रदाय का नेतृत्व किया, जिसे उनके पिता खुआंगतुहा (Khuangtuaha) ने जून 1942 में स्थापित किया था।
  • यह संप्रदाय बहुविवाह प्रथा में विश्वास करता है और इसके लगभग 2,000 सदस्य हैं, जिनमें से अधिकांश मिजोरम की राजधानी आइजोल से लगभग 55 किमी. (34 मील) दूर बकतावंग त्लंगनुआम (Baktawng Tlangnuam) गाँव में चाना के घर के आसपास रहते हैं। मिजोरम और उनका गांव, उनके परिवार की वजह से एक बड़ा और आकर्षक पर्यटन स्थल बन गया है।