काशी अन्नपूर्णा मंदिर

  • 13 Jul 2021

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। महंत रामेश्वर पुरी का 10 जुलाई, 2021 को निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे।

  • अन्नपूर्णा देवी मंदिर पवित्र शहर वाराणसी में सबसे प्रसिद्ध हिंदू मंदिरों में से एक है।
  • यह मंदिर पोषण (अन्न) के लिए हिंदू देवी अन्नपूर्णा को समर्पित है और देवी पार्वती का एक रूप है।
  • वर्तमान अन्नपूर्णा मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में मराठा पेशवा बाजीराव प्रथम द्वारा किया गया था।
  • मंदिर का निर्माण नागर वास्तुकला में किया गया है।