सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
देश का पहला 'अनाज एटीएम'
- 17 Jul 2021
जुलाई 2021 में देश का पहला 'अनाज एटीएम' (Grain ATM) पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में स्थापित किया गया है।

महत्वपूर्ण तथ्य: 'अनाज एटीएम' एक स्वचालित मशीन है, जो बैंक एटीएम की तरह काम करती है।
- संयुक्त राष्ट्र के 'विश्व खाद्य कार्यक्रम' के तहत स्थापित की जाने वाली इस मशीन, को 'ऑटोमेटेड, मल्टी कमोडिटी, ग्रेन डिस्पेंसिंग मशीन' (Automated, Multi Commodity, Grain Dispensing Machine) यानी ‘स्वचालित बहु-पण्य पदार्थ अनाज वितरण मशीन’ कहा जाता है।
- अनाज की माप में त्रुटि नगण्य है और यह मशीन एक बार में 5 से 7 मिनट के भीतर 70 किलो तक अनाज निकाल सकती है।
- यह स्वचालित मशीन टच स्क्रीन के साथ बायोमेट्रिक सिस्टम से लैस है, जहां लाभार्थी को आधार कार्ड या राशन कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर सरकार द्वारा लाभार्थियों को निर्धारित खाद्यान्न मशीन के नीचे लगे बैग में स्वतः भर जाएगा।
- इस मशीन के माध्यम से तीन प्रकार का अनाज - गेहूं, चावल और बाजरा वितरित किया जा सकता है।
- गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में इस पायलट प्रोजेक्ट के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद इन खाद्य आपूर्ति मशीनों को राज्य भर के सरकारी डिपो में स्थापित करने की योजना है।


