अर्जेंटीना के फॉर्मूला वन के महान चालक कार्लोस रॉयटमैन का निधन

  • 24 Jul 2021

एक दशक से अधिक समय तक विश्व मोटरस्पोर्ट्स में शीर्ष पर प्रतिस्पर्धा करने वाले पूर्व फॉर्मूला वन चालक और अर्जेंटीना के राजनेता कार्लोस रॉयटमैन का 7 जुलाई, 2021 को निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे।

  • पांच बार के विश्व चैंपियन जुआन मैनुअल फांगियो के बाद रॉयटमैन को अर्जेंटीना का सबसे महान चालक माना जाता था।
  • उन्होंने करियर में 146 ग्रां प्री में 12 जीत और 46 पोडियम फिनिश हासिल की। 1982 में उन्होंने अचानक खेल छोड़ दिया था।