दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्व कप चरण III में 3 स्वर्ण पदक जीते

  • 26 Jul 2021

भारत की दीपिका कुमारी ने 27 जून, 2021 को पेरिस में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप चरण III में एक ही दिन में तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किये।

  • उन्होंने व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट, मिश्रित रिकर्व इवेंटऔर महिला रिकर्व टीम में स्वर्ण पदक जीता। मिश्रित रिकर्व टीम इवेंट में उन्होंने अपने पति अतनु दास के साथ मिलकर स्वर्ण पदक जीता।
  • उन्होंने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में व्यक्तिगत रिकर्व इवेंट और महिला टीम रिकर्व इवेंट में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्हें वर्ष 2012 में अर्जुन अवार्ड से तथा 2016 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।