लुईस हैमिल्टन ने जीती ब्रिटिश ग्रां प्री

  • 26 Jul 2021

18 जुलाई, 2021 को ब्रिटेन के मर्सिडीज चालक लुईस हैमिल्टन ने रिकॉर्ड आठवीं बार सिल्वरस्टोन सर्किट में फार्मूला वन ब्रिटिश ग्रां प्री जीत ली है। सात बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने वाले हैमिल्टन के करियर की यह 99वीं जीत थी।

रेस परिणाम-

  1. लुईस हैमिल्टन (मर्सिडीज)
  2. चार्ल्स लेक्लर (फेरारी)
  3. वाल्टेरी बोटास (मर्सिडीज)
  • ब्रिटिश ग्रां प्री यूनाइटेड किंगडम में रॉयल ऑटोमोबाइल क्लब द्वारा आयोजित ग्रां प्री मोटर रेस है, जिसे पहली बार 1926 में आयोजित किया गया था; ब्रिटिश ग्रां प्री 1948 से प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है और 1950 से हर साल FIA फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैम्पियनशिप का एक राउंड है।