अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन

  • 26 Jul 2021

तीन बार की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का 16 जुलाई, 2021 को दिल का दौरा पड़ने से मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थी।

  • अनुभवी अभिनेत्री ने अपने पूरे करियर में थिएटर, फिल्मों और टेलीविजन में काम किया था। सुरेखा सीकरी ने 1978 में राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' के साथ शुरुआत की थी।
  • उन्होंने 'तमस' (1988), 'मम्मो' (1994) और 'बधाई हो' (2018) के लिए तीन बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता था।
  • उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए उनके ‘दादी सा’ के किरदार से भी काफी लोक्रपियता हासिल की थी।
  • सुरेखा ने 1971 में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1989 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।