राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन

  • 28 Jul 2021

26 जुलाई, 2021 को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य सभा में दी गई जानकारी के अनुसार नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत 'राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन' (National Mission for Clean Ganga- NMCG) के लिए अब तक 15,074 करोड़ रुपए आवंटित किए जा चुके हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य: भारत सरकार ने गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए 20,000 करोड़ रुपए के कुल बजटीय परिव्यय के साथ 2014 में नमामि गंगे कार्यक्रम की शुरूआत की थी।

  • जल शक्ति मंत्रालय के तहत निकाय NMCG को वित्त मंत्रालय द्वारा इसमें से मात्र 10,972 करोड़ रुपए या लगभग दो-तिहाई धनराशि जारी की गई है। NMCG यह धनराशि नदी तटवर्ती राज्यों को आवंटित करती है।
  • भविष्य की लागतों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ गंगा मिशन के लिए नियोजित परिव्यय 20,000 करोड़ रुपए से अधिक है।
  • कुल मिलाकर, 30,235 करोड़ रुपए लागत की 346 परियोजनाओं को स्वीकृतकिया गया था, जिसमें से 158 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।
  • उत्तर प्रदेश को 3,535 करोड़ रुपए के साथ सबसे अधिक आवंटन हुआ है, इसके बाद बिहार (2,631 करोड़ रुपए), बंगाल (1,030 करोड़ रुपए) और उत्तराखंड (1001 करोड़ रुपए) का स्थान है।
  • 30 जून, 2021 तक नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के लिए 1040.63 करोड़ रुपये उपलब्ध थे।