प्रख्यात मराठी कवि सतीश कालसेकर का निधन

  • 28 Jul 2021

प्रख्यात मराठी कवि सतीश कालसेकर का 23 जुलाई, 2021 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेण टाउन में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे।

  • कालसेकर को उनके निबंधों के संग्रह 'वाचनार्याची रोजनिशि' के लिए 2014 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • वे ज्यादातर एक कवि के रूप में अपने काम के लिए जाने जाते थे। उनके लोकप्रिय कविता संग्रह 'इंद्रियोपनिषद', 'साक्षात' और 'विलम्बित' हैं।
  • उन्होंने साहित्य के कई रूपों में धाराप्रवाह काम किया और कविता, अनुवाद, गद्य लेखन और संपादन के क्षेत्र में योगदान दिया।